फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Maharashtra Govt Announces 15631 Police and Prison Constable Vacancies; Age Bar Relaxation for Candidates

Police Bharti: महाराष्ट्र पुलिस में 15 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती; उम्र पार करने वालों को भी मिलेगा मौका

Wed, 20 Aug 2025 08:32 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 20 Aug 2025 08:32 PM IST
सार

Maharashtra Police Recruitment 2025: महाराष्ट्र सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत देते हुए 15,631 पुलिस और जेल कांस्टेबल पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। इस भर्ती में पुलिस कांस्टेबल, ड्राइवर, बैंड्समेन, सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और जेल कांस्टेबल के पद शामिल हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra Govt Announces 15631 Police and Prison Constable Vacancies; Age Bar Relaxation for Candidates
महाराष्ट्र पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X / @DGPMaharashtra

विस्तार

Maharashtra Police Constable Recruitment: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 15,631 पुलिस और जेल कांस्टेबल पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

उम्र सीमा पार करने वालों को भी मौका

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि 2022 और 2023 में अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा। सरकार ने विशेष छूट देते हुए यह नियम लागू किया है।
विज्ञापन

अब सीधी भर्ती से भरें जाएंगे सभी पद

पहले नियम के अनुसार केवल 50% पद ही सीधी भर्ती से भरे जा सकते थे, लेकिन इस बार सरकार ने यह प्रतिबंध हटा दिया है। सरकार का कहना है कि पुलिस बल में तत्काल आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने पद किस श्रेणी में?

इस भर्ती में 2024 में खाली हुए पदों के साथ-साथ 2025 में खाली होने वाले पद भी शामिल हैं।
  • पुलिस कांस्टेबल- 12,399 पद
  • पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर- 234 पद
  • बैंड्समेन- 25 पद
  • सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल- 2,393 पद
  • जेल कांस्टेबल- 580 पद

भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा शुल्क

भर्ती प्रक्रिया डिवीजन स्तर पर आयोजित की जाएगी और इसके लिए ओएमआर (OMR) आधारित लिखित परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹450 जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹350 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed