फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Metro Recruitment 2025 For Multiple Posts, Salaries Up To Rs 1.10 Lakh

Metro Recruitment 2025: मध्य प्रदेश मेट्रो में निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन; 1 लाख तक मिलेगा वेतन

Sun, 26 Jan 2025 06:52 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 26 Jan 2025 06:52 PM IST
सार

MP Metro Vacancy 2025: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सुपरवाइजर, मेंटेनर, एचआर, अकाउंट समेत कई अन्य पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 10 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Metro Recruitment 2025 For Multiple Posts, Salaries Up To Rs 1.10 Lakh
Metro Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MP Metro Recruitment 2025: मेट्रो में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो ने नई भर्ती निकाली है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने सुपरवाइजर, मेंटेनर, एचआर, अकाउंट समेत कई अन्य पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 10 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एप्लिकेशन विंड बंद हो जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया एमपी मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट www.mpmetrorail.com पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

MP Metro Vacancy 2025: वैकेंसी डिटेल्स

नीचे दिए गए टेबल में विभिन्न पदों के लिए निकली रिक्तियों की जानकारी दी गई है:
पद का नाम वैकेंसी
मेंटेनर/ट्रेक 07
मेंटेनर/ट्रेक्शन एंड E&M 05
मेंटेनर/सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम, रोलिंग स्टाफ 03
सुपरवाइजर/ट्रेक्शन एंड E&M 03
सुपरवाइजर/सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम, रोलिंग स्टॉक 02
मेंटेनर/वर्क 02
स्टोर (असिस्टेंट स्टोर) 02
एचआर (असिस्टेंट ह्यूमन रिसोर्स) 02
सुपरवाइजर ट्रेक 01
अकाउंट (असिस्टेंट फाइनेंस) 01
कुल 28

MP Metro Jobs Eligibility: योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास/आईटीआई/ इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स,मैकेनिकल में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा/ बैचलर डिग्री/बीकॉम, एमकॉम आदि होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में काम का अनुभव भी मांगा गया है।

Metro Jobs Age Limit: आयु सीमा

अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 43 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि अधिकतम उम्र में राज्य के आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

MP Metro Salary and Selection Process: वेतन और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को पद के ग्रेड के अनुसार 25,000 रुपये से ₹1,10,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

MP Metro Application Fees: आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹170 का आवेदन शुल्क और 18% जीएसटी पोर्टल शुल्क का भुगतान करना होगा। यह भर्ती रेलवे/पीएसयू/मेट्रो ऑर्गनाइजेशन/मेट्रो पीएसयू आदि में अनुभवी कर्मचारियों के लिए है। नियुक्ति 3 साल के लिए की जाएगी, और इसे 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपी मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed