मध्यप्रदेश : सरकार ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के आवेदकों को दी बड़ी राहत
सरकार ने उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक की सीधी भर्ती के प्रावधिक चयन या प्रतीक्षा-सूची के जिन अभ्यर्थियों ने एक भी दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं, उन्हें 29 जून, 30 जून और एक जुलाई, 2021 तक वैध दस्तावेज अपलोड करने के लिए अंतिम अवसर देने की घोषणा की है।
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के आवेदकों को बड़ी राहत दी है। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से ट्विटर पर दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार ने उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक की सीधी भर्ती के प्रावधिक चयन या प्रतीक्षा-सूची के जिन अभ्यर्थियों ने एक भी दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं, उन्हें 29 जून, 30 जून और एक जुलाई, 2021 तक वैध दस्तावेज अपलोड करने के लिए अंतिम अवसर देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें : IBPS RRB 2021: संशोधित अधिसूचना जारी, अब 12 हजार पदों पर होगी भर्ती
राज्य शिक्षा विभाग की ओर से ट्विटर पर दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक की सीधी भर्ती के प्रावधिक चयन या प्रतीक्षा-सूची के जिन अभ्यर्थियों ने एक भी दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं, उन्हें 29 जून, 30 जून और एक जुलाई, 2021 तक वैध दस्तावेज अपलोड करने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है।
उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक की सीधी भर्ती के प्रावधिक चयन या प्रतीक्षा सूची के जिन अभ्यर्थियों ने एक भी दस्तावेज अपलोड नहीं किये है, उन्हें 29, 30 जून और 1 जुलाई 2021 तक वैध दस्तावेज अपलोड करने के लिए अंतिम अवसर दिया है।
Read More: https://t.co/9LCqSOeHQf pic.twitter.com/4o263BmtlY— School Education Department, MP (@schooledump) June 25, 2021
मध्यप्रदेश की लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा इन तिथियों में एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे, उनका दस्तावेज सत्यापन चयनित जिले के सत्यापन केंद्र पर 05 जुलाई, 2021 को किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर सत्यापन अधिकारी से दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लें अन्यथा अभ्यर्थिता स्वतः निरस्त मानी जाएगी।
यह भी पढ़ें : सीबीएसई की पहल : अब छात्र 'डैड्स' से घर बैठे पा सकेंगे डुप्लीकेट मार्कशीट और सर्टिफिकेट