संसद में हो रही हैं सीधी भर्तियां, ट्रांसलेटर पद के लिए आज ही करें आवेदन
भारत की संसद, लोकसभा में नौकरी करने का हर कोई सपना देखता है। अब आपका सपना पूरा हो सकता है। बता दें कि लोकसभा में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। संसद में ट्रांसलेटर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 27 जुलाई 2020 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। 47 पदों को भरने के लिए लोकसभा ने सीधी भर्तियां निकाली हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 27 जुलाई 2020
पदों का विवरण
अनुवादक : 47 पद
शैक्षिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री के साथ-साथ हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री होनी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आगे दिए विज्ञापन लिंक को देखें।
आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की है।
आवेदन कैसे करें
इच्छुक आवेदक 27 जुलाई 2020 को या उससे पहले दिए गए प्रारूप के माध्यम से भारत की संसद, लोक सभा भर्ती 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र में विभिन्न कॉलमों को सावधानीपूर्वक भरें। आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को स्कैन करें और ई-मेल पते recruitment-lss@sansad.nic.in पर ई-मेल करें।
अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें...
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - UPPCL: उत्तर प्रदेश में सैकड़ों पद खाली, सैलरी 25 हजार से ज्यादा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।