Sarkari Naukri 2021: सुप्रीम कोर्ट, गेल, सीआईएसएफ समेत कई जगहों पर नौकरियां, 10वीं पास भी हैं हकदार
{"_id":"602ddb1d8ebc3ee8ed397e7f","slug":"live-sarkari-naukri-updates-2021-today-apply-for-cisf-supreme-court-jobs-india-post","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: सुप्रीम कोर्ट, गेल, सीआईएसएफ समेत कई जगहों पर नौकरियां, 10वीं पास भी हैं हकदार","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 18 Feb 2021 04:01 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 18 Feb 2021 04:01 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates: सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। 10वीं, 12वीं पास और स्नातकों के लिए बंपर भर्तियां निकालीं गई हैं। यहां हम amarujala.com आपको न सिर्फ खबरों से रू-ब-रू कराएंगे, बल्कि आवेदन से संबंधित सभी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन लिंक भी दे रहे हैं। तो सरकारी नौकरी की हर अपडेट जानने के लिए हमसे जुड़े रहें। साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:00 PM, 18-Feb-2021
NBCC: युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका, तुरंत आवेदन करें
नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 मार्च 2021 तक आवदेन कर सकते हैं। खास बात है कि अभ्यर्थियों का चयन केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें।
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
02:48 PM, 18-Feb-2021
बॉम्बे हाई कोर्ट में नौकरियां, सैलरी 1.32 लाख तक
बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपको एक लाख रुपये से भी कहीं ज्यादा सैलरी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आवेदन करें। आवश्यक सूचना और आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
01:22 PM, 18-Feb-2021
सुप्रीम कोर्ट में नौकरियां, हाथ से जाने न दें मौका
सुप्रीम कोर्ट में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जूनियर ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इसके अलावा इन पदों पर अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें। पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक आपको उपलब्ध कराया जा रहा है।
12:56 PM, 18-Feb-2021
प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, अच्छी सैलरी भी
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमिशन ने सिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, किसी लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना होगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आपको डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें।
12:10 PM, 18-Feb-2021
भारतीय रेल में 10वीं पास के लिए नौकरियां
रेलवे भर्ती सेल (RRC) में अपरेंटिस के अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 06 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर ही होगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
10:59 AM, 18-Feb-2021
UKSSSC: 10वीं पास के लिए नौकरियां, करें आवेदन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक खबर में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:14 AM, 18-Feb-2021
NTA में नौकरियां, आवेदन का आखिरी मौका आज
एनटीए (National Testing Agency) में कई पदों पर भर्ती के लिए भर्तियां हो रही हैं। स्टेनोग्राफर, डायरेक्टर समेत कई अन्य पदों के लिए वैकेंसी है। बता दें कि आज यानी 18 फरवरी, 2021 को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार पूर्ण जानकारी से अवगत होने के बाद नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करा लें, बस कुछ ही घंटे बाकी हैं।
आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)
आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)
09:32 AM, 18-Feb-2021
BHEL में 10वीं पास के लिए नौकरियां, करें आवेदन
भारत की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार केवल 22 फरवरी, 2021 तक ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ये भर्तियां अपरेंटिस के रिक्त पदों पर हो रही हैं। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से जानकारी लें और तुरंत आवेदन करें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
खबर से संबंधित आवश्यक सूचना
ऑनलाइन आवेदन लिंक
खबर से संबंधित आवश्यक सूचना
08:58 AM, 18-Feb-2021
GAIL: युवाओं के लिए नौकरियां, सैलरी 60,000 तक
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये भर्तियां एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए हो रही हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन एक इंटरव्यू के आधार पर होगा और कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
08:17 AM, 18-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021: सुप्रीम कोर्ट, गेल, सीआईएसएफ समेत कई जगहों पर नौकरियां, 10वीं पास भी हैं हकदार
CISF Recruitment 2021: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने एसआई, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की आज ही आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।