{"_id":"5da1730c8ebc3e01586f0df9","slug":"lic-assistant-prelims-exam-revised-dates-released-check-at-official-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LIC की इस भर्ती परीक्षा में होने जा रहे हैं सम्मिलित, तिथि में आया बदलाव","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
LIC की इस भर्ती परीक्षा में होने जा रहे हैं सम्मिलित, तिथि में आया बदलाव
Sat, 12 Oct 2019 12:02 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एलआईसी सहायक भर्ती 2019 के प्रारंभिक परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। संशोधित परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
जीवन बीमा निगम ने एलआईसी सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2019 की संशोधित तिथियों को बताते हुए एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार सभी डिवीजन के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों को फिर से निर्धारित करना तय किया गया है। अब प्रारंभिक परीक्षा 30 और 31 अक्तूबर 2019 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
पहले प्रारंभिक परीक्षाएं 21 और 22 अक्तूबर, 2019 को आयोजित की जाने वाली थी। उम्मीदवार एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिस से संशोधित परीक्षा तिथियों को चेक कर सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा 8500 असिस्टेंट (क्लर्क) के पद के लिए 1 अक्तूबर, 2019 से पहले ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : रेलवे में 2590 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी