LIC AAO Prelims Result: एलआईसी एएओ प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित, 7760 उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल; देखें लिस्ट
LIC AAO Prelims Result 2025: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने एएओ प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ सफल उम्मीदवारों की सूची भी प्रकाशित की गई है।
विस्तार
LIC AAO Prelims Result Out: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जारी इस परिणाम में कुल 7,760 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। ये सभी उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने के पात्र होंगे।
एलआईसी की असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा 3 अक्तूबर से 7 अक्तूबर 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बाद होगा अंतिम चयन
एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा केवल अगले चरण, यानी मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए पात्रता निर्धारित करने का आधार है; इसके अंक अंतिम चयन में शामिल नहीं किए जाएंगे।
एलआईसी एएओ भर्ती अभियान के तहत कुल 841 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें 760 पद सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer) और 81 पद सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के लिए हैं।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण के रूप में साक्षात्कार (Interview) आयोजित किया जाएगा, जिसके आधार पर योग्य उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
कितना मिलता है वेतन?
एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर का शुरुआती वेतन 53,000 रुपये प्रति माह है। कार्यकाल बढ़ने के साथ वेतन में नियमित बढ़ोतरी होती है। पहले 14 वर्षों तक प्रति वर्ष 2,645 रुपये की वृद्धि मिलेगी। इसके बाद कुल वेतन लगभग 90,630 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकता है।
ऐसे देखें एलआईसी एएओ का रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- पहले आप एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
- अब Career सेक्शन में जाकर LIC AAO Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, LIC AAO Result 2025 लिंक को ओपन करें।
- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंत में पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास रख लें।