{"_id":"66fa5391a4da46d0ef01a721","slug":"last-day-to-apply-for-mphc-judicial-translator-post-check-registration-process-here-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MPHC Judicial Translator 2024: न्यायिक अनुवादक पद के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन, 35 साल वाले कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPHC Judicial Translator 2024: न्यायिक अनुवादक पद के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन, 35 साल वाले कर सकते हैं आवेदन
Mon, 30 Sep 2024 01:00 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:00 PM IST
सार
MPHC Judicial Translator 2024: न्यायिक अनुवादक पद के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन, 35 साल वाले कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
MPHC Judicial Translator 2024: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ( एमपीएचसी ) 2024 में जूनियर न्यायिक अनुवादक पदों की भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए विंडो आज बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज ही आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें मध्य प्रदेश में कुल 45 जूनियर न्यायिक अनुवादकों की भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
Trending Videos
आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायिक अनुवाद के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को तय आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 743.40 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 943.40 रुपये शुल्क जमा करना होगा।अनारक्षित श्रेणियों/अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए- 943.40 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग श्रेणी- 743.40 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
पात्रता मापदंड
आयु सीमा: 1 जनवरी, 2024 तक 18 से 35 वर्ष के आयु वर्ग के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।शैक्षिक योग्यता: विधि स्नातक और अंग्रेजी और हिंदी का ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान होना चाहिए।
आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट/रिजल्ट' टैब पर जाएं।
- 'ऑनलाइन आवेदन पत्र/प्रवेश पत्र - यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें।
- आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें।
- शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।