{"_id":"67066d0a670a511323070b8e","slug":"last-date-to-apply-for-ecgc-po-posts-is-very-close-interested-candidates-should-register-soon-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ECGC PO 2024: ईसीजीसी पीओ पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, इच्छुक जल्द करें पंजीकरण","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ECGC PO 2024: ईसीजीसी पीओ पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, इच्छुक जल्द करें पंजीकरण
Wed, 09 Oct 2024 05:58 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:58 PM IST
सार
ECGC PO Recruitment 2024: ईसीजीसी ने पीओ के पदों पर निकली भर्तियों की परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया, तो वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें।
विज्ञापन
आवेदन
- फोटो : Freepik
विस्तार
ECGC PO Recruitment 2024: भारतीय निर्यात क्रेडिट गारंटी निगम में पीओ पद की भर्ती के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी के अनुसार कार्यकारी अधिकारी (जनरलिस्ट) के कैडर में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.ecgc.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, रिक्तियां, पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और बहुत कुछ के बारे में सभी विवरण शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
ईसीजीसी पीओ के पदों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 175 रुपये रखा गया है।
ईसीजीसी पीओ के पदों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 175 रुपये रखा गया है।
| श्रेणी | आवेदन शुल्क (रु.) |
|---|---|
| अनारक्षित वर्ग (UR) | 900 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 900 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 900 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 175 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 175 |
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसीजीसी पीओ के पदों के लिए सीटों का वितरण
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| अनारक्षित वर्ग (UR) | 16 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 03 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 11 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 06 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 04 |
| कुल | 40 |
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- फोटो
- हस्ताक्षर
ऑनलाइन आवेदन करने के चरण
- उम्मीदवार ECGC की वेबसाइट https://www.ecgc.in/ पर जाएं।
- “वर्तमान रिक्तियां” विकल्प चुनें और फिर “ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण के लिए विकल्प चुनें और एक वैध ईमेल आईडी और फ़ोन नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र को पूरा करें।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान और हस्तलिखित घोषणा की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
- अब अंतिम भुगतान के लिए आगे बढ़ें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के उद्देश्यों के लिए ECGC PO 2024 आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।