फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Kolkata Police Constable Recruitment 2024 for 3734 posts, Registration starts from 1 March at wbpolice.gov.in

Constable Bharti 2024: यहां होने जा रही कांस्टेबल के 3700+ पदों पर भर्ती, कल से शुरू होगा पंजीकरण

Thu, 29 Feb 2024 04:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 04:17 PM IST
सार

Police Constable Recruitment 2024: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के पद के भर्ती निकाली गई है। आवदेन प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Kolkata Police Constable Recruitment 2024 for 3734 posts, Registration starts from 1 March at wbpolice.gov.in
Police Jobs - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Kolkata Police Constable Recruitment 2024: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया कल, यानी 01 मार्च से शुरू होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कोलकाता पुलिस भर्ती 2024 के लिए कल से आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे।

विज्ञापन

Kolkata Police Bharti Vacancy: कुल पद

कोलकाता पुलिस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3,734 कांस्टेबल पदों को भरना है, जिनमें से 3,464 पद पुरुष कांस्टेबल के लिए और 270 पद महिला कांस्टेबल के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम तिथि

कोलकाता पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च है। उम्मीदवारों को 01 अप्रैल से 07 अप्रैल तक आवेदन पत्र पर अपना विवरण सही करने का मौका दिया जाएगा, यानी इस अवधि के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे।

विज्ञापन

आयुसीमा और योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी, 2024 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयुसीमा में छूट दी गई है। आवेदक को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से माध्यमिक परीक्षा या कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए।

Kolkata Police Constable Selection Process: चयन प्रक्रिया

कोलकाता पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा शामिल है, जो एक स्क्रीनिंग परीक्षा होगी इसके बाद, शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), अंतिम में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगा।

प्रारंभिक लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षण की अवधि 01 घंटा होगी। पेपर तीन भागों में विभाजित होगा। पहला सामान्य जागरूकता दूसरा गणित और तीसरा तर्क।

Kolkata Police Constable Bharti 2024: ऐसे करें आवेदन 

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए  इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "कोलकाता पुलिस भर्ती 2023" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • कोलकाता पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म को एक बार सही से पढ़ लें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आगे की आवश्यकता  के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed