फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Know what will be the selection process and which candidates will get extra marks-safalta

Delhi Police Constable Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस में निकली है बंपर बहाली, जानें क्या होगी चयन प्रक्रिया और किन अभ्यर्थियों को मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स

Mon, 18 Jul 2022 05:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 18 Jul 2022 05:13 PM IST
सार

SSC ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 857 पदों पर और कॉन्स्टेबल के 1,411 पदों पर भर्ती निकाली है। इस दोनों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।
 

विज्ञापन
Know what will be the selection process and which candidates will get extra marks-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस में शामिल होने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशनजारी किया है। इस भर्ती के जरिए हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और हेड कॉन्स्टेबल टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती की जाएगी।आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आठ जुलाई 2022 से कर दी है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी SSC की किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आपसफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन में हिस्सा लेना होगा।दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट्स (PE&MT) और इसके बाद तीसरे चरण में ट्रेड टेस्ट तथा चौथे एवं अंतिम चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन में हिस्सा लेना होगा। वहीं हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) केपदों पर होने वाली भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन, दूसरे चरण की परीक्षा में फिजिकल टेस्ट्स (PE&MT) और तीसरे चरण की परीक्षा में ट्रेड टेस्ट में हिस्सा लेनाहोगा। इन सभी चरणों की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को चौथे एवं आखिरी चरण की परीक्षा में इंग्लिश वर्ड प्रोसेसिंग टेस्ट तथा बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी इन पदों के लिए चयनप्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देखे सकते हैं।

विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स :

हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल, इन दोनों पदों के लिए होने जा रही भर्ती में हिस्सा लेने वाले जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी सी लेवल सर्टिफिकेट होगा, उन्हें 5 फीसदी अतरिक्त मार्क्स, एनसीसी बी लेवलसर्टिफिकेट वालों को 3 फीसदी अतिरिक्त मार्क्स और एनसीसी ए लेवल सर्टिफिकेट वालों को दो फीसदी अतिरिक्त मार्क्स प्रदान किये जायेंगे। साथ ही राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी से डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करनेवाले अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त मार्क्स दिए जाएंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बारसफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशनलें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed