UPSC IAS 2022: देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है सिविल सेवा परीक्षा, जानें इसके हर चरण में क्या है अभ्यर्थियों के सफल होने का प्रतिशत
सिविल सेवा परीक्षा 2021 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा हाल ही में की गई है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक माना जाता है। साल में एक बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देश की टॉप सरकारी नौकरियों में शामिल होने का मौका मिलता है। सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को IAS, IPS और अन्य टॉप लेवल के पदों पर नियुक्त किया जाता है। UPSC ने हाल ही में CSE 2021 के लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा की है और इस परीक्षा में 685 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां परलगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
CSE 2021 का रिजल्ट हाल ही में हुआ है जारी :
UPSC ने CSE 2021 का रिजल्ट 30 मई 2022 को जारी किया है। सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए इंटरव्यू का आयोजन 5 अप्रैल 2022 से 26 मई 2022 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में अंतिम रूप से कुल 685 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।इनमें सामान्य वर्ग के 244, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 73, ओसीबी वर्ग के 203, एससी वर्ग के 105 और एसटी वर्ग के 60 अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारियां देख सकते हैं।
CSE 2022 के लिए 5 जून को प्रीलिम्स का हुआ है आयोजन :
UPSC ने CSE 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है और साथ ही CSE 2022 के प्रीलिम्स का आयोजन भी पूरा हो चुका है। दरअसल CSE 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया गया है। CSE 2022 के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे।
क्या है अभ्यर्थियों के सफल होने का प्रतिशत :
पिछले कुछ सालों में इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या का ट्रेंड देखने के बाद पता चलता है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए जितने अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, उसके आधे ही प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले कुलअभ्यर्थियों में से तकरीबन 2 से 3 फीसदी अभ्यर्थी ही मेंस के लिए क्वालीफाई कर पाते हैं और मेंस के लिए क्वालीफाई करने वालों में से महज 18 से 20 फीसदी ही इसमें सफल होकर इंटरव्यू में हिस्सा लेते हैं। सिविल सेवा परीक्षा में इंटरव्यू सबसे आखिरी चरण का टेस्टहै। UPSC अमूमन इस इंटरव्यू में हिस्सा लेने के लिए कुल रिक्तियों की संख्या के दो गुना अभ्यर्थियों को ही बुलाती है। इसलिए इंटरव्यू में हिस्सा लेने वाले हर दो में से एक अभ्यर्थी इसमें सफल होते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।