UPTET Exam 2021: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के लिए किस कैटेगरी के अभ्यर्थी को चाहिए न्यूनतम कितने अंक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इसके लिए 7 अक्टूबर से आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा साल 2021 में आयोजित की जाने वाली यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Exam 2021) की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, यूपीटीईटी के लिए 4 अक्टूबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 7 अक्टूबर से इस अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी।
बता दें कि वर्ष 2019 में UPTET के लिए करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, ऐसे में इस बार यूपीटेट-2021 में लगभग 20 से 22 लाख उम्मीदवारों के आवेदन करने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसके बाद इस एग्जाम में प्रतियोगी स्टूडेंट्स के बीच बेहद ही कड़ा मुकाबला हो सकता है। बताते चलें कि इस महत्वपूर्ण एग्जाम को पास करने के बाद ही अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के पात्र माने जाते हैं। ऐसे में इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्र तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर एक्सपर्ट द्वारा डिजाइन किए गए FREE UPTET Course ज्वॉइन कर अपनी तैयारी की शुरुआत कर सकते हैं।
जानिए किस कैटेगरी को लाने होंगे न्यूनतम कितने अंक
उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (UPTET) में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम कितने अंक प्राप्त करने होंगे, इस बात को नीचे दी गई तालिका में दिए गए आंकड़ों के हिसाब से आसानी से समझ सकते हैं।
|
कैटेगरी |
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (अनुमानित) |
|
सामान्य |
90-95 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
85-90 |
|
एससी |
82-85 |
|
एसटी |
80-82 |
यह आंकड़े पिछले वर्षों की परीक्षा के परिणामों को देखने के बाद अनुमानित आधार पर बताए गए हैं। यूपीटेट एग्जाम में अभी तक इन कैटेगरी को ही शामिल किया गया है इसलिए आर्थिक पिछड़ा वर्ग के लिए कोई आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।
कैसे करें फ्री में TET की पक्की तैयारी
अगर आप भी यूपी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाली टीईटी की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी कैंडिडेट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।