फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   know percentage of students in the last five years in the 10th class examination of UP Board-safalta

UP Board Exams 2022: यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में पिछले पांच सालों में क्या रहा है छात्रों के पास होने का प्रतिशत, जानें यहाँ

Mon, 17 Jan 2022 06:29 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 17 Jan 2022 06:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की घोषणा जल्द की जा सकती है। इस बार यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तकरीबन 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
 

विज्ञापन
know percentage of students in the last five years in the 10th class examination of UP Board-safalta
up board - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अब तक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSP इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन विधानसभा चुनाव के रिजल्ट जारी होने के दो सप्ताह बाद कर सकती है। इस बार यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तकरीबन 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 28 लाख छात्र दसवीं की परीक्षा में तो 24 लाख छात्र बारहवीं की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। कोरोना महामारी की वजह से कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो,इसके लिए सफलता डॉट कॉम 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध करा रहा है। इन क्लासेस में छात्रों को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को किसी कोचिंग सेंटर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से safalta online classes से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

2021 में कितने फीसदी छात्र हुए थे पास :

उत्तर प्रदेश में 2021 में दसवीं कक्षा में 99.52 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। 2021 में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 29,96,031 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से 2021 में दसवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी और छात्रों का रिजल्ट दूसरे तरीके से तैयार किया गया था। इस साल छात्रों के रिजल्ट में कक्षा 9 के अंको को 50 प्रतिशत तथा कक्षा 10 के प्री-बोर्ड के अंको को 50 प्रतिशत वेटेज दिया गया था।

विज्ञापन

2017 से 2020 तक कितने प्रतिशत छात्रों ने हासिल की थी सफलता :

2020 में आयोजित की गई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में तकरीबन 83 फीसदी छात्रों ने, 2019 में आयोजित की गई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में तकरीबन 80.07 फीसदी छात्रों ने, 2018 में आयोजित की गई दसवीं बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 75.16 फीसदी छात्रों ने और 2017 में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 81.18फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। गौरतलब है की यूपी बोर्ड देश के सबसे बड़े बोर्डों में से एक है और इसकी दसवीं की परीक्षा में हर साल तकरीबन 25 से 30 लाख छात्र हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी दसवीं या बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे क्लासेस की सहायता ले सकते हैं। इन क्लासेस के जरिए आपको सभी सब्जेक्ट की कम्पलीट तैयारी के साथ आने वाली परीक्षाओं के लिए रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। आप इन क्लासेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और बोर्ड परीक्षाओं को बेहतर मार्क्स से पास करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे मार्क्स से पास करने का अपना सपना करें पूरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed