फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   know in how many days the selection process can be completed-safalta

Indian Navy SSR/AA Recruitment 2022: सिर्फ 8 दिन तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया, जानें कितने दिनों में पूरी हो सकती है चयन प्रक्रिया

Thu, 24 Mar 2022 02:28 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 24 Mar 2022 02:28 PM IST
सार

भारतीय नौसेना में AA और SSR के 2500 पदों पर भर्ती के लिए 29 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सिर्फ आठ दिन में समाप्त हो जाएगी।
 

विज्ञापन
know in how many days the selection process can be completed-safalta
Navy Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय नौसेना में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही इसमें शामिल होने का शानदार अवसर मिलने वाला है। नौसेना में आर्टिफिशर अप्रेंटिस (AA) औरसीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स (SSR) के अगस्त 2022 में शुरू होने वाले बैच में सेलर के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नौसेना द्वारा इस भर्ती केलिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके जरिये कुल 2500 रिक्तियों को भरा जाएगा। इन 2500 पदों में आर्टिफिशर अप्रेंटिस के 500 और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स के 2,000 पद शामिल हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और इससे जुड़े अपडेट्स देख सकते हैं।वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर एवं पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

सिर्फ 8 दिन तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया :

नौसेना में जाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के बीच यह  भर्ती काफी लोकप्रिय है और इसमें हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन करने की उम्मीदजताई जा रही है। इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही इसमें शामिल होने के लिए अप्लाई कर देना चाहिए। दरअसल इसभर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 29 मार्च 2022 से होगी और महज 8 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थी सिर्फ 5 अप्रैल तक ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने दिनों में पूरी हो सकती है चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल SSR तथा AA की पिछली भर्तियों के लिए नौसेना नेपरीक्षा आयोजित करने के बाद एक से दो महीने के भीतर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया पूरी होनेके बाद जल्द ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और इसकी भी चयन प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री/बॉयोलॉजी/कंप्यूटर साइंस में से किसी एकविषय के साथ 60 फीसदी अंकों सहित 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं, सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स के लिए बी अभ्यर्थियों का उपरोक्त विषयों के साथ 12वींपास होना आवश्यक है। हालांकि, इसमें 12वीं में न्यूनतम 60 फीसदी अंक होने अनिवार्य नहीं हैं। इन दोनो पदों के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 1 अगस्त 2002 से पहले और 31जुलाई 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed