फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Know how much you get salary during training-safalta

UP Police Constable Recruitment 2022: यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने पर ट्रेनिंग के दौरान मिलती है इतनी सैलरी, क्या आपको है इसकी जानकारी

Tue, 05 Jul 2022 05:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 05 Jul 2022 05:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में युवा इस समय कॉन्स्टेबल और फायरमैन की भर्ती का  बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों को भरा जाएगा।
 

विज्ञापन
Know how much you get salary during training-safalta
UP Police Jobs - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड  (UPPRPB)  राज्य में आरक्षी नागरिक पुलिस और फायरमैन के करीब 26,382 पदों को भरने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया एगा। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अगर आप भी पुलिस की नौकरी करने का सपना देख रहे थे तो आपके लिए ये एक सुनहरा मौका है। बता दें इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमैरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी जैसे चार विषयों से प्रश्न  पूछे  जाएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अनुमान है कि इन पदों के लिए आयुसीमा 18 से 22 साल रखी जा सकती है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट मिल सकती है। उम्मीदवार ये बात जरूर ध्यान रखें कि बोर्ड की तरफ से कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन फिलहाल जारी नहीं किया गया है। इसलिए युवाओं को भर्ती से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। अगर आपने कॉन्स्टेबल  भर्ती  में  शामिल  होने का मन बना लिया है और इसके लिए  लिखित परीक्षा  की  पक्की  तैयारी  करना  चाहते  हैं  तो आप सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable Batch को ज्वॉइन कर कर सकते हैं और घर बैठकर परीक्षा की कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कॉन्स्टेबल को ट्रेनिंग में मिलता है इतना वेतन 

प्रशिक्षण के दौरान कैंडिडेट्स को 21,700 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाता है। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को करीब छह महीने तक अंडर ट्रेनिंग में रखा जाता है लेकिन इस समय-सीमा में उन्हें तैनाती दे दी जाती है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थी को मकान का किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाओं का लाभ दे दिया जाता है।

विज्ञापन

कितने अंकों की होगी लिखित परीक्षा  

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले 300 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। ये OMR शीट पर होगी। इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 150 होती है जो सिपाही भर्ती के लिए तय पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग विषयों से पूछे जाते हैं। परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थी को प्रति सवाल 2 नंबर  मिलेंगे जबकि कैंडिडेट द्वारा किसी प्रश्न का गलत आन्सर देने पर एक-चौथाई अंक काटे भी जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की तैयारी 

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed