UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: पंचायत सहायक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 55 हजार के पार, जानिए कब तक नियुक्ति मिलने के हैं आसार
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग द्वारा 58,189 पंचायत सहायक के पदों पर निकाली गई भर्ती की चयन प्रक्रिया तेज हो गई है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दिसंबर माह के अंत तक नियुक्ति दी जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 58,189 पंचायत सहायक के पदों पर होने वाली भर्ती की चयन प्रक्रिया में तेजी आई है। पंचायतीराज विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट में चयनित पंचायत सहायक के पदों के लिए जारी किए गए आंकड़ों की संख्या अब 55,649 के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा अनुबंध पत्र जमा करने वाले कैंडिडेट्स की का आंकड़ा भी 47,000 के पार जा चुका है। ऐसे में अनुमान है कि अब इन अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति देकर इनके प्रशिक्षण की शुरुआत की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, पंचायत सहायक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को दिसंबर महीने तक प्रशिक्षण दे दिया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रशिक्षण में पंचायती व्यवस्था से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पंचायतीराज विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे में आपको सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले इस FREE Current Affairs - Download Now कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस कोर्स की मदद से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।
नियुक्ति के बाद कितने वेतन से होगी शुरुआत
पंचायत सहायक के पदों पर नियुक्त होने वाली उम्मीदवारों को प्रतिमाह छ: हजार रुपये का पारिश्रमिक दिया जाएगा। यह वेतन संबंधित ग्राम पंचायत की पंचायत निधि से देय होगा। प्रारंभ में इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों का कार्यकाल एक वर्ष का रखा गया है। इसके बाद ग्राम प्रधान की अनुशंसा पर इनकी कार्यावधि में अधिकतम दो सालों की बढ़ोत्तरी किए जाने का प्रावधान है।
ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसे मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सफलता डॉट कॉम के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं।