फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know how graduate youth can become sub-inspector in CBI-safalta

SSC CGL Recruitment 2022: जानिए कैसे ग्रैजुएट युवा बन सकते हैं CBI में सब-इंस्पेक्टर, एक लाख रुपये से अधिक मिलती है सैलरी

Wed, 05 Jan 2022 04:52 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 05 Jan 2022 04:52 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने 23 दिसंबर 2021 को एसएससी CGL के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 23 जनवरी 2022 तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Know how graduate youth can become sub-inspector in CBI-safalta
SSC Exams - फोटो : social media

विस्तार

देश में लाखों युवा सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) में नौकरी का सपना देखते हैं लेकिन कई बार जानकारी के अभाव या सही मार्गदर्शन न मिल पाने की वजह से युवा अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते। ऐसे में अगर आप भी सीबीआई की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए ये आर्टिकल बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपको बता दें कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए अभ्यर्थी को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) की परीक्षा पास करनी होती है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम में ग्रैजुएट होना जरूरी है। परीक्षा के सभी चरणों को पूरा करने के बाद ये शानदार नौकरी हासिल की जा सकती है। एसएससी द्वारा प्रत्येक वर्ष सीजीएल के जरिए इन पदों के लिए भर्ती की जाती है। फिलहाल एसएसएसी सीजीएल 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है जो 23 जनवरी 2022 तक चलेगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले कंप्यूटर आधारित (CBT) प्रारम्भिक परीक्षा में शामिल होना होगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मेंस एग्जाम के लिए बुलाया जाता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सीजीएल भर्ती के लिए जारी किए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। इसके अलावा CGL एग्जाम की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे खास SSC CGL Online Coaching- Join Now को सबस्क्राइब कर सकते हैं। इस स्पेशल कोर्स बैच के माध्यम से अभ्यर्थियों की घर बैठे लाइव क्लासेस के जरिए कॉन्सेप्ट पर आधारित पक्की तैयारी कराई जा रही है।

विज्ञापन

सीबीआई में SI बनने के लिए कितनी होनी चाहिए ऊंचाई 

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI में सबइंस्पेक्टर बनने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी व महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 150 सेमी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों के सीने का फुलाव 76 सेमी तक होना अनिवार्य होता है। हालांकि पर्वतीय व ट्राइबल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऊंचाई में 5 सेमी का आरक्षण प्रदान किया जाता है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
SSC CGL सैलरी - पढ़ें यहाँ 
SSC CGL सिलेबस: पढ़ें 
SSC CGL एलिजिबिलिटी: पढ़ें 

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed