फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know how CISF selection process is different from SSC GD constable Recruitment-safalta

CISF Constable Recruitment 2022: CISF में निकली है कॉन्स्टेबल की भर्ती, SSC GD कॉन्स्टेबल से कितनी अलग होगी इसकी चयन प्रक्रिया

Thu, 03 Feb 2022 06:06 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 03 Feb 2022 06:06 PM IST
सार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कॉन्स्टेबल/फायर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए चार मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Know how CISF selection process is different from SSC GD constable Recruitment-safalta
CISF Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय अर्धसैनिक बलों में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कॉन्स्टेबल/फायरमैन के 1,149 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। CISF ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2022 से शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए चार मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

SSC GD कॉन्स्टेबल से कितनी अलग होगी इसकी चयन प्रक्रिया :

CISF द्वारा कॉन्स्टेबल/फायरमैन के पदों पर निकली भर्ती से कुछ समय पहले SSC ने भी GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती निकाली थी और इस भर्ती में 8464 पद CISF कॉन्स्टेबल के भी थे। हालांकि, इन दोनों भर्तियों की चयन प्रक्रिया थोड़ी अलग है। दरअसल SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती में जहां अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा और फिर उसमें सफल होने के बाद PET, PST तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेना था। वहीं, CISF कॉन्स्टेबल/फायर के पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले PET और PST में हिस्सा लेना होगा। इन प्रक्रियाओं में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन :

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है। साथ ही इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि,सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप  के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed