Self Employement: फील्ड टेक्निशियन के क्षेत्र में युवाओं के लिए हैं बेहतर मौके, जानें कैसे ले सकते हैं प्रशिक्षण
Self Employement: इस कोर्स की अवधि 10 घंटे 20 मिनट की होगी और इसके लिए 11वीं और 12वीं की योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस समय हमारे देश में युवा स्टार्टअप की ओर बड़ी उम्मीदों की निगाह से देख रहे हैं। देखें भी क्यों न ! युवाओं को भी इस बात का अंदाजा है कि देश में नौकरी की समस्या दिनों-दिन बढ़ती ही चली जा रही है। इस कारण अब रोजगार मांगने से ज्यादा फायदा देश के लिए रोजगर सृजन करने में हैं। इसी कड़ी में अमर उजाला आपको की दिनों से स्वरोजगार के लिए अलग-अलग कार्यक्षेत्र और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आज भी हम आपके लिए ऐसी ही एक खबर लाएं हैं।
फील्ड टेक्निशियन के क्षेत्र में बेहतर मौके
स्वरोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए फील्ड टेक्निशियन के क्षेत्र में बेहतरीन मौके उपलब्ध हैं। आज दुनिया इलेक्ट्रॉनिक हो चुकी है। हर रोज देश में लाखों करोड़ों की संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और गैजेट्स घरों में खरीदे जाते हैं। इन्हें इंस्टॉल करने से लेकर इनमें समय-समय पर आने वाली खराबी को सही करने का कार्य ही फील्ड तकनीशियन का होता है। ग्राहक का फोन रिसीव करना उस के घर जाकर सामाग्री को ठीक करना फील्ड तकनीशियन का कार्य होता है।
कैसे पा सकते हैं प्रशिक्षण?
सरकारी वेबसाइट ई-स्किल इंडिया पर देश के युवाओं के लिए फील्ड टेक्निशियन समेत कई अन्य महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। उम्मीदवार चाहे तो ई-स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट eskillindia.org पर जाकर फील्ड टेक्निशियन के कोर्स में प्रशिक्षण ले सकते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र में किसी भी अच्छी नौकरी को प्राप्त तो कर ही सकते हैं, इसके साथ ही अपना भी कार्य शुरू कर सकते हैं। सोने पर सुहागा वाली बात यह है कि यह प्रशिक्षण बिल्कुल मुफ्त है।
क्या मिलेगा कोर्स में?
ई-स्किल इंडिया की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे फील्ड टेक्निशियन के कोर्स में उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और गैजेट्स को इंस्टॉल करने से इनमें समय-समय पर आने वाली खराबी को सही करने के कार्य की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कोर्स की अवधि 10 घंटे 20 मिनट की होगी और इसके लिए 11वीं और 12वीं की योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
कैसे कर सकते कोर्स के लिए आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार ई-स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट eskillindia.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे फील्ड टेक्निशियन के कोर्स पर क्लिक करें।
- अब Enroll Now के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के कोर्स में भाग लें।