फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Kerala PSC Constable Recruitment 2022 for constable posts Apply online at keralapsc.gov.in 

KPSC Constable Recruitment: इस राज्य सेवा आयोग ने 199 पदों पर निकालीं भर्तियां, यहां जानें कैसे करना है आवेदन 

Fri, 06 May 2022 09:06 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 06 May 2022 09:06 PM IST
सार

KPSC Constable Recruitment: कांस्टेबल के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन क्वालिफाइंग टेस्ट, लिखित परीक्षा / ओएमआर टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
Kerala PSC Constable Recruitment 2022 for constable posts Apply online at keralapsc.gov.in 
KPSC Constable Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

KPSC Constable Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को तलाश होती है तो बस एक बेहतर मौके की। ऐसा ही एक सुनहरा मौका उम्मीदवारों के सामने आया है। केरल लोक सेवा आयोग (KPSC) ने कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती राज्य के कमांडो विंग के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन केरल पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

KPSC Constable Recruitment: इतने पदों पर है भर्ती
केरल पीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 199 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का एसएसएलसी या इसके समकक्ष परीक्षा का पास होना जरूरी है। आवेदकों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

KPSC Constable Recruitment: चयन प्रक्रिया
कांस्टेबल के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन क्वालिफाइंग टेस्ट, लिखित परीक्षा / ओएमआर टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। शारीरिक परीक्षा के लिए जरूरी योग्यताएं आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई हैं। 

विज्ञापन

KPSC Constable Recruitment: इस तारीख तक कर लें आवेदन 
केरल पीएससी में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 18 मई, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें।

KPSC Constable Recruitment: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed