KSP Recruitment 2022: कर्नाटक पुलिस में कांस्टेबल के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और सिविल पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवरों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
विस्तार
KSP Recruitment 2022: कर्नाटक राज्य पुलिस (केएसपी) ने भर्ती से जुड़ी एक अधिसूचना जारी की हैं जिसके अनुसार केएसपी ने सिविल पुलिस कांस्टेबल और सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5050 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार केएसपी की आधिकारिक वेबसाइट ksp-online.in पर 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
KSP Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और सिविल पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की होना चाहिए। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अन्य जानकरी के लिए केएसपी की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवरों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
KSP Recruitment 2022: पदों का विवरण
- हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र (सिविल पुलिस कांस्टेबल) - 432 पद
- गैर-हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र (सिविल पुलिस कांस्टेबल) - 1068 पद
- सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल - 3550 पद
KSP Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी
- उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और शारीरिक मानक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सिविल पुलिस कांस्टेबल और सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले एसटी, एससी श्रेणी के उम्मीदवारों से 200 रूपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा, वहीं अन्य श्रेणी के उम्मीदवरों को 400 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
KSP Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले केएसपी की आधिकारिक वेबसाइट ksp-online.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'केएसपी सिविल पुलिस कांस्टेबल / सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन करें' की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र के रूप में एक नया पेज खुलेगा, इसमें पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अब अपने दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- अब अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।