फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   June Exams 2025: RRB NTPC, NEET PG, UGC NET Among Major Exams to Be Held in June; Check Full List

June Exams 2025: जून में होगी आरआरबी एनटीपीसी, नीट पीजी, यूजीसी नेट सहित कई बड़ी परीक्षाएं; देखें पूरी लिस्ट

Mon, 02 Jun 2025 11:35 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 02 Jun 2025 11:35 AM IST
सार

June Exams 2025: जून 2025 में आरआरबी एनटीपीसी, नीट पीजी, यूजीसी नेट समेत कई प्रमुख परीक्षाओं का आयोजन होगा। यहां देखें जून में होने वाली सभी सरकारी और प्रवेश परीक्षाओं की पूरी लिस्ट और तारीखें...

विज्ञापन
June Exams 2025: RRB NTPC, NEET PG, UGC NET Among Major Exams to Be Held in June; Check Full List
परीक्षा (प्रतीकात्मक) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

June Exams 2025: जून 2025 का महीना प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने देशभर में कई प्रमुख सरकारी और प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होने जा रही हैं। आरआरबी एनटीपीसी, नीट पीजी और यूजीसी नेट जैसी बड़ी परीक्षाएं शामिल हैं, जिनकी तारीखें और शेड्यूल पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा कैलेंडर पर ध्यान दें और तैयारी को अंतिम रूप दें।
विज्ञापन

RRB NTPC 2025 Exam: 5 जून से शुरू होगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड की सबसे चर्चित परीक्षा आरआरबी एनटीपीसी CBT-1 का आयोजन 5 जून से 23 जून के बीच किया जाएगा। परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है और इस बार 8000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। CBT-1 में पास होने वाले उम्मीदवार CBT-2 के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन

UGC NET June 2025: 21 से 30 जून के बीच होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा 21 से 30 जून के बीच होगी। परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों शामिल होंगे। दोनों पेपर की अवधि 180 मिनट की होगी और दोनों पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG 2025: 15 जून को परीक्षा

नीट पीजी 2025 परीक्षा की तिथि 15 जून तय की गई है। NBE ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट से जुड़े निर्देशों के अनुसार इस बार परीक्षा में कुछ बदलाव भी संभव हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट लेते रहें।

जून 2025 में होने वाली प्रमुख परीक्षाएं

परीक्षा का नाम तिथि
पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 4 जून से 18 जून
RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 5 जून से 23 जून
AAI नॉन एग्जिक्यूटिव एग्जाम 5 से 6 जून
IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा 8 जून
UPSC ESE (IES) प्रीलिम्स 8 जून
NEET PG परीक्षा 15 जून
UPSC Combined Geo-Scientist (Mains) 21 और 22 जून
UGC NET जून सेशन 21 से 30 जून
UBI असिस्टेंट मैनेजर एग्जाम 22 जून
DSSSB TGT स्पेशल एजुकेटर एग्जाम 26, 27 और 29 जून
MPPSC प्रीलिम्स 29 जून

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed