JSSC Recruitment 2024: झारखंड में फील्ड वर्कर के 500+ पदों पर निकली भर्ती, 10वी पास करें आवेदन; जानें योग्यता
JSSC Field Worker Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने फील्ड वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं पास उम्मीदावर इन पदों को लिए आवेदन कर सकते है।
विस्तार
JSSC Field Worker Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग, रांची के तहत फील्ड वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए अधिकसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jssc.nic.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 510 रिक्तियों को भरना है।
- सामान्य वर्ग के लिए: 230
- अनुसूचित जाति वर्ग के लिए: 133
- अनुसूचित जनजाति के लिए: 44
- आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए : 45
- पिछड़ा वर्ग के लिए : 07
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए: 51
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए पुरूष उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों की आयु 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन करते समय इन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- 10वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/ एसटी उम्मीदावारों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से किया जा सकता है।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jssc.nic.in. पर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर, 'JFWCE-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन' फॉर्म में दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- अब व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण दर्ज करके अपना पंजीकरण करें।
- इसके बाद पूछे गए विवरण नाम, पता आदि फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित दर्ज करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।