JSSC Teacher Vacancy: माध्यमिक शिक्षक के 1373 पदों पर पंजीकरण करने का मौका, बहुत जल्द बंद हो जाएगी आवेदन विंडो
JSSC Teacher Recruitment: माध्यमिक शिक्षक के 1,373 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। वेतनमान 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक दिया जाएगा। आवेदन विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है।
विस्तार
JSSC Secondary Teacher Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सेकेंडरी टीचर के 1,373 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in. पर जाकर आवेदन कर दें, क्योंकि समयसीमा बेहद करीब है।
पंजीकरण प्रक्रिया 27 जून को शुरू हुई थी और 27 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि) को समाप्त होने वाली है। इस भर्ती को पहले तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था, लेकिन नए कार्यक्रम के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 27 जून से शुरू की गई।
JSSC Teacher Salary: इतना मिलेगा वेतन
यह भर्ती पारंपरिक विषयों के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों के लिए की जाएगी। उम्मीदवारों को हर महीने पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये वेतन दिया जाएगा।
JSSC Teacher Recruitment Eligibility: आयुसीमा एवं शैक्षणिक योग्यता
आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से राज्य के सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक (Class 9th-12th) स्तर पर पढ़ाये जाने वाले विषयों में से संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों सहित पोस्ट ग्रेजुएट तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड/बी.ए.एड./बी.एससी.एड. डिग्री होनी चाहिए।
अथवा
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से राज्य के सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक स्तर पर पढ़ाये जाने वाले विषयों में से संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों अथवा उसके समकक्ष ग्रेड के साथ पोस्ट ग्रेजुएट तथा तीन वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड डिग्री होनी चाहिए।
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर चेक करें।
आयुसीमा
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। आयुसीमा की गणना 01 अगस्त 2025 के हिसाब से की जाएगी। अधिकतम आयुसीमा श्रेणीवार निम्न प्रकार है:
- अनारक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 40 वर्ष
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग अनुसूची-2 (पुरूष) - 42 वर्ष
- महिला (जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, बीसी)- 43 वर्ष
- अनुसूचित जाति (पुरूष एवं महिला)- 45 वर्ष
- अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 45 वर्ष