फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JMSCCE Recruitment 2023 for 921 Posts Apply Online at jssc.nic.in

JSSC JMSCCE 2023: झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी, इस दिन से करें पंजीकरण

Wed, 21 Jun 2023 07:58 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 21 Jun 2023 07:58 PM IST
सार

JSSC JMSCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JMSCCE 2023) के लिए पहले से जारी ऑनलाइन आवेदन की तिथियां रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन
JSSC JMSCCE Recruitment 2023 for 921 Posts Apply Online at jssc.nic.in
JSSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JSSC JMSCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JMSCCE 2023) के लिए पहले से जारी ऑनलाइन आवेदन की तिथियां रद्द कर दी हैं। आयोग ने जारी अधिसूचना में कहा है कि अपरिहार्य कारणों की वजह से पहले से निर्धारित तिथियों को संशोधित किया गया है। योग्य उम्मीदवार अब 28 जून से आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2023 तक है। शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2023 तक है।

विज्ञापन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदक 02 से 04 अगस्त 2023 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। इसके साथ ही फोटो और हस्ताक्षर अफलोड 31 जुलाई 2023 तक किया जा सकेगा। इस भर्ती अभियान के तहत, झारखंड में नगर निकायों में कुल 901 पदों को एक प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC JMSCCE 2023 पदों का विवरण

  • उद्यान निरीक्षक: 12 पद

  • पशु चिकित्सा अधिकारी: 10 पद

  • सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर: 24 पद

  • स्वच्छता पर्यवेक्षक: 645 पद

  • राजस्व निरीक्षक: 164 पद

  • कानूनी सहायक: 46 पद

विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: एक अगस्त 2023 को 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता: कानूनी सहायक, राजस्व निरीक्षक, पशु चिकित्सा अधिकारी और उद्यान निरीक्षक के पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री। स्वच्छता और खाद्य निरीक्षक और स्वच्छता पर्यवेक्षक के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क

झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed