{"_id":"6535eba7359672926b046fd8","slug":"jssc-jmscce-2023-admit-card-released-at-jssc-nic-in-exam-will-be-held-on-29-october-2023-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JSSC JMSCCE 2023: झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
JSSC JMSCCE 2023: झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम
Mon, 23 Oct 2023 09:12 AM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 23 Oct 2023 09:12 AM IST
सार
JSSC JMSCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
JSSC JMSCCE 2023 Admit Card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JMSCCE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवदेन कर रखा था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - jssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
29 अक्तूबर को होगी परीक्षा
झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 29 और 30 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। आयोग इस प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से झारखंड में नगर निकायों में कुल 901 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
जेएसएससी झारखंड नगर सेवा परीक्षा के तहत उम्मीदवारों का चयन केवल मुख्य परीक्षा पर आधारित होगा। परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट - jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर JMSCCE 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।