फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JE Diploma Level Exam recruitment 2023 Apply online at jssc.nic.in

JSSC JE Recruitment 2023: झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Fri, 19 May 2023 05:31 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 19 May 2023 05:31 PM IST
सार

JSSC JE Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JDLCCE 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
JSSC JE Diploma Level Exam recruitment 2023 Apply online at jssc.nic.in
JSSC Recruitment 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

JSSC JE Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JDLCCE 2023) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 मई 2023 से आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जून 2023 तक है। 

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1436 जूनियर इंजीनियर, 44 मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, 55 स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर और 16 पाइप लाइन इंस्पेक्टर पदों सहित कुल 1551 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: जेएसएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु एक अगस्त 2023 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता: संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवार पद के मुताबिक योग्यता देखने के लिए आधिकारिक अधिसूचना को एक बार जरूर पढ़ें।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदकों को 100 रुपये के पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed