फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC has released the answer key of CGL exam, opportunity to file objection till 30th

JSSC CGL: झारखंड आयोग ने जारी की सीजीएल परीक्षा की उत्तर कुंजी, 30 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

Fri, 27 Sep 2024 08:34 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 27 Sep 2024 08:34 AM IST
सार

JSSC CGL Answer Key: झारखंड आयोग ने गुरुवार देर शाम सीजीएल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी से संतुष्ट न होने पर उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
JSSC has released the answer key of CGL exam, opportunity to file objection till 30th
Answer Key - फोटो : Amar ujala

विस्तार

JSSC CGL Answer Key Download: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को देर रात झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (सीजीएल) की उत्तर कुंजी जारी कर दी। अभ्यर्थी जेएसएससी की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 30 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न विभागों में कुल 2017 रिक्तियों को भरना है। बता दें कि झारखंड चयन आयोग इसके लिए लिंक शनिवार को जारी करेगा। अधिसूचना के अनुसार सभी पेपर की उत्तर कुंजी के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का एक अवसर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

JSSC CGL उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड करने के चरण

  1. आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, JGGLCCE 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  3. उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  4. उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराते समय याद रखें ये बात

कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के लिए आपत्ति दर्ज कराते समय कुछ बातें ध्यान देनी होगी। उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति दर्ज कराते समय आपत्ति के साथ संदर्भ देना अनिवार्य है। संदर्भ के रूप में मानक पुस्तक के संबंधित पृष्ठ को भी प्रस्तुत करना होगा, वही स्वीकार किया जाएगा। सामान्य गणित और मानसिक क्षमता जांच के अतिरिक्त अन्य विषयों में हाथ से लिखे संदर्भ स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सामान्य गणित और मानसिक क्षमता जांच के अलावा अन्य विषयों के हाथ से लिखे संदर्भ स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed