फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JRHMS Recruitment 2023 Application Begins for 1400 posts at jrhms.jharkhand.gov.in Know How to Apply

JRHMS Recruitment 2023: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती शुरू,जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Sat, 01 Jul 2023 11:42 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Sat, 01 Jul 2023 11:42 PM IST
सार

JRHMS Recruitment 2023: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (जेआरएचएमएस) की तरफ से भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी में 1400 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
JRHMS Recruitment 2023 Application Begins for 1400 posts at jrhms.jharkhand.gov.in Know How to Apply
JRHMS Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JRHMS Recruitment 2023: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (जेआरएचएमएस) की तरफ से भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी में 1400 पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 08 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

JRHMS Recruitment 2023: कुल पद

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (जेआरएचएमएस) के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1400 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों को भरना है। इसकी आवेदन प्रक्रिया jrhms.jharhand.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

JRHMS Recruitment 2023: आयु सीमा

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (जेआरएचएमएस) में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणियों में बीसी-1 और बीसी-2 श्रेणियों के लिए 37 वर्ष, महिला बीसी-1 और बीसी-2 श्रेणियों के लिए 38 वर्ष, और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष आयु सीमा तय की गई है।

विज्ञापन

JRHMS Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेजों से सामुदायिक स्वास्थ्य (सीपीसीएच) में प्रमाणपत्र कार्यक्रम के एकीकृत पाठ्यक्रम के साथ बीएससी नर्सिंग / पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग होना चाहिए। और उम्मीदवार को शैक्षणिक वर्ष 2016-2020 में या उसके बाद उत्तीर्ण होना चाहिए।

उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जो बी.एससी और पोस्ट बेसिक बी.एससी की परीक्षाओं में उनके अंकों द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

JRHMS Recruitment 2023: वेतन

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के जेआरएचएमएस भर्ती 2023 के लिएप्रति माह 15 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बीच होगा। यह नियुक्ति 1 वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed