फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JRHMS Recruitment 2022 Notification for 400 Posts Know How to Apply Online at jrhms.jharkhand.gov.in

JRHMS Recruitment 2022: स्वास्थ्य क्षेत्र में 400 पदों पर भर्तियां, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

Sun, 10 Jul 2022 10:57 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 10:57 AM IST
सार

JRHMS Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
JRHMS Recruitment 2022 Notification for 400 Posts Know How to Apply Online at jrhms.jharkhand.gov.in
नर्सिंग और स्वास्थ्य क्षेत्र की नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Jharkhand JRHMS CHO Recruitment 2022: स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी ने  कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज रविवार 10 जुलाई, 2022 को है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। हम इस खबर में आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

Jharkhand JRHMS CHO Recruitment 2022: 400 पदों पर हैं भर्तियां
कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 400 निर्धारित की गई है। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। किसी भी अन्य माध्यम से आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। बता दें कि भर्ती के नियमों के तहत उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए नियुक्ति दी जाएगीा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jharkhand JRHMS CHO Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को चेक करें- Jharkhand JRHMS CHO Recruitment
विज्ञापन

JRHMS Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन और 15,000 रुपए तक का परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed