JPSC Main Exam Postponed: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तारीख पर क्या अपडेट? देखें नोटिस
JPSC Main Exam Postponed: झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा-2025 फिलहाल स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 25 से 27 जुलाई तक होनी थी। नई परीक्षा तिथि जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विस्तार
JPSC Main Exam Postponed: झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है। आयोग की ओर से पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी थी। हालांकि अब यह परीक्षा निर्धारित तिथियों पर नहीं होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।
नई परीक्षा तिथि बाद में होगी घोषित
अब झारखंड लोक सेवा आयोग संशोधित परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी करेगा। नई परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा। परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी नए अपडेट के लिए समय-समय पर जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर उठ रहे थे सवाल
हाल के दिनों में जेपीएससी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। आरोप लगाया गया कि आयोग परीक्षा आयोजन के लिए ऐसी एजेंसी की सेवाएं ले रहा है, जिसे उत्तर प्रदेश में पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है।