फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in survey of india

सर्वे ऑफ इंडिया में नौकरी, सैकड़ों पदों पर भर्ती

Thu, 25 Dec 2014 09:06 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
jobs in survey of india

सर्वे ऑफ इंडिया ने टोपो प्रशिक्षु टाइप 'ए' के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 118 रिक्तियों में ओबीसी के लिए 20 पद, एससी के लिए 20 पद और एसटी के लिए 17 पद आरक्षित हैं। अन्य पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आयु की गणना 21 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है।
विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान के तौर पर इस पद पर चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण के दौरान 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये तथा नियमित होने पर 9300 - 34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

jobs in survey of india

शैक्षिक योग्यता के तहत इस पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी विज्ञान विधा में गणित विषय के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। चयनित उम्मीदवारों को भारत के किसी भी भाग में कार्य करने के लिए भेजा जाएगा। उम्मीदवार को कार्यालय या कार्यालय से बाहर सुदूर क्षेत्र में भी सेवा देने के लिए भेजा जाएगा।

उम्मीदवार का प्रशिक्षण अवधि दो वर्ष का होगा। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा आवश्यक दस्तावेजों की स्व - अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर संबंधित जियो स्पेटियल डाटा सेंटर / डॉयरेक्टरेट / कार्यालयों के पते पर डॉयरेक्टर के नाम भेजें।

आवेदन पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2015 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सर्वे ऑफ इंडिया की वेबसाइट http://dst.gov.in/scientific_services/survey.htm पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed