SSC ने निकाली भर्ती, 10वीं/12वीं पास भरें फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सरकारी विभागों में विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 77 है, जिनमें आर्टिस्ट, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर कीपर, जूनियर स्टोर कीपर, संपादक, लाइब्रेरी क्लर्क, हेड कांस्टेबल (फिंगर प्रिंट), जूनियर इन्वेस्टिगेटर इत्यादि पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसमें 10वीं, 12वीं से लेकर स्नातक, परास्नातक तक की शैक्षिक योग्यता शामिल है। विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25/27/30 वर्ष (पदों के अनुसार) निर्धारित किया गया है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किया गया है। इन पदों पर न्यूनतम वेतन 5,200 रुपये और 1,900 रुपये ग्रेड पे प्रतिमाह का प्रावधान है।
केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे
विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने का प्रावधान है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये इंटरनेट बैंकिंग (डेबिट/क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से जमा करने होंगे।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं जमा करना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हुए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें व भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर आगामी प्रकिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आवेदकों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जून, 2015 है। इस तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssconline.nic.in पर लॉग ऑन करें।