फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in ssc for 10th and 12th pass

SSC ने निकाली भर्ती, 10वीं/12वीं पास भरें फॉर्म

Mon, 18 May 2015 11:43 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
jobs in ssc for 10th and 12th pass

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सरकारी विभागों में विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 77 है, जिनमें आर्टिस्ट, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर कीपर, जूनियर स्टोर कीपर, संपादक, लाइब्रेरी क्लर्क, हेड कांस्टेबल (फिंगर प्रिंट), जूनियर इन्वेस्टिगेटर इत्यादि पद शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसमें 10वीं, 12वीं से लेकर स्नातक, परास्नातक तक की शैक्षिक योग्यता शामिल है। विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25/27/30 वर्ष (पदों के अनुसार) निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किया गया है। इन पदों पर न्यूनतम वेतन 5,200 रुपये और 1,900 रुपये ग्रेड पे प्रतिमाह का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे

jobs in ssc for 10th and 12th pass

विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने का प्रावधान है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये इंटरनेट बैंकिंग (डेबिट/क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से जमा करने होंगे।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं जमा करना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हुए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें व भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर आगामी प्रकिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदकों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जून, 2015 है।‌ इस तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssconline.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed