फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in sardar patel university

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी, भरें फॉर्म

Sat, 09 May 2015 09:04 AM IST
Updated Sat, 09 May 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
jobs in sardar patel university

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर के खाली पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 52 है, जिनमें प्रोफेसर के 04 पद, सहायक प्रोफसर के 30 पद और एसोसिएट प्रोफसर के 18 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में एससी वर्ग के 03, एसटी वर्ग के 06, अन्य पिछड़ा वर्ग के 15 और सामान्य वर्ग के कुल 28 पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से परास्नातक व संबंधित विषय में नेट/पीएचडी डिग्री का होना आवश्यक है।
विज्ञापन


इन पदों पर विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार चुने गए उम्मीदवारों के लिए वेतनमान निर्धारित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

jobs in sardar patel university

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। एससी और एसटी आवेदकों के लिए आवेदन निःशुल्क है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 जून, 2015 निर्धारित की गई है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट 'रजिस्ट्रॉर, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, वल्लभ विद्यानगर' के पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें व साथ में निर्धारित डिमांड ड्रॉफ्ट और जरूरी शैक्षिक दस्तावेजों की प्रतियों को संलग्न कर 'रजिस्ट्रॉर, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, वल्लभ विद्यानगर-388120' के पते पर भेजें। आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.spuvvn.edu/careers पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed