फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in police, police recruitment 2015

पुलिस में बंपर भर्ती, 12वीं पास पाएं नौकरी

Thu, 12 Mar 2015 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Mar 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
jobs in police, police recruitment 2015

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कॉस्टेबल के रिक्त पदों पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर योग्य भारतीय

विज्ञापन

उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।

कुल विज्ञापित 776 रिक्तियों में 504 पद पुरुष कांस्टेबल के, 112 पद पुरुष ड्राइवर के और 160 पद महिलाकांस्टेबलों के शामिल हैं। ये सभी पद हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में भरे जाएंगे। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष है।

विज्ञापन


ओबीसी, एससी, एसटी इत्यादि आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है। आयु सीमा की गणना 1 मार्च, 2015 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5,910-20,200 रुपये तथा 1,900 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया

jobs in police, police recruitment 2015

शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से बाहरवीं कक्षा पास की हो। इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। 6 मिनट और 30 सेकंड में पुरुष उम्मीदवार को 1,500 मीटर और महिला उम्मीदवार को 800 मीटर का दौड़ पूरा करना होगा।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 120 रुपये तथा आरक्षित वर्ग केउम्मीदवार को 30 रुपये बैंक ड्राफ्ट या आई.पी.ओ. के रूप में जमा करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विज्ञप्ति में संलग्न आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा दस्तावेजों की स्वाप्रमाणित प्रति संलग्न कर विज्ञापित पते पर भेजें।

किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हिमाचल पुलिस की वेबसाइट
http://admis.hp.nic.in/himpol/Citizen/openFile.aspx?id=1859&edate=09/03/2015&etype=8 पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed