फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in police department

पुलिस कांस्टेबलों की बड़ी भर्ती, 1300 पद खाली

Tue, 20 Jan 2015 02:06 PM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
jobs in police department

ओडिशा पुलिस विभाग ने योग्य उम्मीदवारों के लिए पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 1370 निर्धारित की गई है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं या समकक्ष रखी गयी है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी. तथा सीने की चौड़ाई 79 सेमी (बिना फुलाव) होनी चाहिए। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के आवेदकों को 150 रुपये बैंक ड्रॉफ्ट या पोस्टल आर्डर के माध्यम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

jobs in police department

इन पदों पर केवल ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए संबंधित पते पर भेजे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 फरवरी, 2015 को आयोजित की जायेगी।

सभी आवेदकों को शारीरिक परीक्षा के समय अपनी शैक्षिक, अनुभव, आरक्षण व उम्र संबंधी सभी दस्तावेजों की मूल प्रति व उसकी छायाप्रति लाना आवश्यक है। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा।  आवेदन व अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.odishapolice.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed