फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in phed.

स्वास्थ्य विभाग में 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Thu, 30 Oct 2014 01:00 PM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
jobs in phed.

राजस्थान सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग यानी पीएचईडी में कुल 824 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सबसे ज्यादा 355 पद जूनियर सिविल इंजीनियर(डिप्लोमा) के हैं।

विज्ञापन


इसके बाद 263 पद जूनियर सिविल इंजीनियर(डिग्री) के हैं। इनके अलावा जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मकैनिकल (डिग्री) के 92 पद और जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मकैनिकल (डिप्लोमा) के 114 पद हैं।
विज्ञापन


इन सभी पदों के लिए वेतनमान 9300-34800 और ग्रेड पे 3600 प्रतिमाह है। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार हेतु न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। राज्य के आरक्षित वर्ग में आने वाले उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता और आवेदन करने संबंधी जानकारी

jobs in phed.

सार्वजनिक स्वास्‍थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्‍थान में विज्ञापित किए गए इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की योग्यता अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग निर्धारित ‌की गई है। जूनियर सिविल इंजीनियर(डिप्लोमा) व जूनियर सिविल इंजीनियर(डिग्री) के लिए उम्मीदवार को इसी श्रेणी में क्रमशः डिप्लोमा एवं डिग्री धारक होना चाहिए।

इसके अलावा जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मकैनिकल (डिग्री) और जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मकैनिकल (डिप्लोमा) के लिए भी उम्मीदवार को संबंधित श्रेणी में क्रमशः डिग्री और डिप्लोमा धारक होना चाहिए।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन 26 नवंबर, 2014 तक कर सकते हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.jenexamphed.rajasthan.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed