फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in nda, navy and airforce.

12वीं पास के लिए 375 पदों पर भर्ती

Tue, 30 Dec 2014 11:42 AM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
jobs in nda, navy and airforce.

संघ लोक सेवा अयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा (I) के लिए कुल 375 रिक्तियां जारी की है। कुल विज्ञापित रिक्तियों में एनडीए के 320 पद हैं जिसके तहत थल सेना के 208 पद, नौसेना के 42 पद और वायु सेना के 70 पद शामिल हैं। वहीं नौसेना अकादमी के लिए 55 पद हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई, 1996 और 1 जुलाई, 1999 के बीच हुआ हो। आयु का निर्धारण उम्मीदवार के दसवीं या समकक्ष के सर्टीफिकेट में दर्ज दिनांक से होगा।
विज्ञापन


वहीं शैक्षिक योग्यता के तहत सेना पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष पास की हो वहीं वायु सेना और नौसेना पद के आवेदक ने भौतिकी और गणित विषय के साथ बारहवीं या समकक्ष पास की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

jobs in nda, navy and airforce.

इन पदों पर चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग 19 अप्रैल, 2015 को लिखित परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा देश भर में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा आयोजित करने वाले केंद्रों की सूची विज्ञापन में दी गई है।

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपने पसंदीदा केंद्र का चयन करना होगा। परीक्षा केंद्रों की क्षमता निश्चित है और इसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की च्वॉइस के हिसाब से भरा जाएगा। एक केंद्र की क्षमता पूरी हो जाने पर उम्मीदवार को शेष केंद्रों में से किसी एक का चुनाव करना होगा।

आवेदक परीक्षा तिथि से तीन सप्ताह पहले अपना ई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवार को 100 रुपये भारतीय स्टेट बैंक या स्टेट बैंक परिवार के किसी बैंक की शाखा में जमा करना होगा। इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकर किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2015 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट  http://www.upsconline..nic.in/mainmenu2.php पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed