फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in medical council of india

67 हजार रुपए सैलरी की नौकरी, फॉर्म भरने के लिए सिर्फ दो दिन

Sat, 28 May 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 01:55 PM IST
सार

  • टेलीफोन ऑपरेटर और कंप्यूटर ऑपरेटर की भी भर्ती
  • 5,200 से 67,000 रुपये प्रतिमाह तक है वेतनमान
  • आवेदकों का चयन एमसीआई के नियमानुसार

विज्ञापन
jobs in medical council of india
- फोटो : getty

विस्तार

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने कुल 40 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें डिप्टी सेक्रेटरी, टेलीफोन ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टाफ कार ड्राइवर समेत अन्य पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


निर्धारित पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 27 और अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है (पदानुसार)।

उम्मीदवरों को आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट का प्रावधान है। इन पदों पर वेतनमान के तौर पर चयनित आवेदकों को 5,200 से 67,000 रुपये प्रतिमाह (पदानुसार) दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

jobs in medical council of india
निर्धारित पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी दस्तावेजों की प्रतियों के साथ सलंग्न कर 'सेक्रेटरी (आई/सी), मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, पॉकेट-14, सेक्टर-08, फेस-01, द्वारका नई दिल्ली-110077' के पते पर भेजें।

इन पदों के लिए उम्मीदवार 30 मई, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन एमसीआई के नियमानुसार किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.mciindia.org पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed