फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in indian council of medical research

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, 43 हजार रुपए तक सैलरी

Sat, 16 May 2015 03:47 PM IST
Updated Sat, 16 May 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
jobs in indian council of medical research

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 17 है, जिनमें वैज्ञानिक, डीईओ-ई, पीए, परियोजना सहायक, परियोजना तकनीशियन-III, चालक, मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) इत्यादि के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। एमटीएस व चालक के पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25/28/30/35 पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतनमान को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। वैज्ञानिक पद पर नियुक्त हुए आवेदक को 43,470 रुपये और अन्य पदों के लिए 14,697 रुपये से लेकर 29,187 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

स्वीकार‌ किए जाएंगे ऑफलाइन आवेदन

jobs in indian council of medical research

विज्ञापित पदों पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार‌ किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें व 'सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, आईसीएमआर कैंपस-II, ट्यूबरक्यूलोसिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिल्‍डिंग, पहली मंजिल, 3 रेड क्रॉस रोड, नियर पार्लियामेंट हाउस, नई-दिल्ली-110001' के पते पर भेजें।

निर्धारित पते पर आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 29 मई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदकों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन संबंधी जानकारी या किसी अन्य जानकारी के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की आधिकारिक वेबसाइट icmr.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed