सरकारी बैंक में खुला नौकरी का पिटारा, 200 से ज्यादा पद खाली
मध्यांचल ग्रामीण बैंक ने ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 207 है। इन पदों पर पुरुष एवं महिलाएं दोनों आवेदन पात्र हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों के पास आईबीपीएस की आरआरबी-सीडब्ल्यू-III का स्कोर कार्ड और 10वीं तक हिंदी या क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।
निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। वेतनमान के तौर पर ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के पदों पर चुने गए आवेदकों को 15,600 रुपये का वेतनमान दिए जाने का प्रावधान है जिसमें डीए एवं एचआरए शामिल हैं।
फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त
इन पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार मध्यांचल ग्रामीण बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.mgbank.co.in पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
विधिवत रूप से आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। साक्षात्कार में आवेदन पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त, 2015 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन आईबीपीएस के स्कोर कार्ड और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। पदों से संबंधित या आवेदन करने के लिए आवेदक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।