फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in CGPSC

यहां खाली हैं 325 सरकारी पद, सैलरी मिलेगी 39 हजार रुपए महीना

Wed, 06 May 2015 09:23 AM IST
Updated Wed, 06 May 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
Jobs in CGPSC

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 325 है, जिनमें बाल विकास अधिकारी, उप जिलाध्यक्ष, उप पुलिस अधीक्षक, लेखा अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक, सहायक पंजीयक, सहायक संचालक, वाणिज्यिक कर अधिकारी व अन्य पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंर्तगत आवेदक को मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदक को 5,200 रुपये से लेकर 39,100 रुपये तक दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Jobs in CGPSC

विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विज्ञापित पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक आयोग की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। विज्ञापित पदों पर आवेदक का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन 7 जून, 2015 को किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2015 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed