फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Bombay High Court

नौकरी: हाईकोर्ट में पीए बनने का बेहतरीन मौका

Tue, 17 Mar 2015 09:15 AM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
Jobs in Bombay High Court

बॉम्बे हाई कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 26 है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता विधि स्नातक या समकक्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदकों का चयन शार्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। शॉर्टहैंड टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित की जाएगी। शॉर्टहैंड टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही टाइपिंग टेस्ट में बैठने का मौका दिया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। साक्षात्कार के समय आवेदकों को समस्त दस्तावेजों के मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। आवेदकों के दस्तावेजों की जांच साक्षात्कार के समय की जायेगी।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Jobs in Bombay High Court

विज्ञापित पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा। पर्सनल असिस्टेंट के पदों के लिए 15,600 से 39,100 रुपये (ग्रेड पे 5400 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का पोस्टल ऑर्डर 'रजिस्ट्रार (पर्सनल), हाई कोर्ट अपेलिट साइड बॉम्बे' के पक्ष में तथा बॉम्बे में देय के नाम से जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2015 है।

ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट संबंधित दस्तावेजों और निर्धारित पोस्टल ऑर्डर के साथ रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट के जरिये 'रजिस्ट्रार पर्सनल, हाई कोर्ट अपेलिट साइड, फोर्ट बॉम्बे-400032' के पते पर दिनांक 30 मार्च, 2015 से पहले भेजें। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://bombayhighcourt.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed