BHU में सरकारी नौकरी का मौका, तुरंत करें आवेदन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन पदों में सुरक्षा अधिकारी, सिस्टम एनालिस्ट, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, सुरक्षा सहायक, जूनियर सुपरिंटेंडेंट अधिकारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापित पदों की कुल संख्या 15 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष पदानुसार निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार भरे हुए आवेदन पत्र के साथ शुल्क और शैक्षिक संबंधित प्रतियों को संलग्न कर 'रजिस्ट्रॉर नॉन फैकल्टी रिक्रूटमेंट सेल, आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी-221005' के पते पर भेजें। योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन पत्र पुहंचने की अंतिम तिथि 15 जून, 2015 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट iitbhu.ac.in पर लॉग ऑन करें।