फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in bhabha atomic research center

बुला रहा है भाभा रिसर्च सेंटर, 34 हजार रुपए सैलरी की नौकरी

Thu, 04 Jun 2015 07:54 PM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
jobs in bhabha atomic research center

देश के परमाणु वैज्ञानिक संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार 23 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बार्क ने आठ नर्स, सात फायरमैन समेत 20 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन नौकरियों के लिए उम्र सीमा 18 से 30 साल के बीच में रखी गई है। नर्स के लिए वेतनमान 9300-34800/रुपये और फायरमैन के लिए 5200-20200/रुपये तक निर्धारित हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती

jobs in bhabha atomic research center

दिल्ली सरकार अगले एक साल में 20,000 शिक्षकों की भर्ती करेगी। हाल ही में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षकों की भर्ती समेत शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने माना कि दिल्ली के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। इस भर्ती प्रक्रिया में गेस्ट टीचर्स को भी स्‍थायी होने के लिए परीक्षा पास करनी होगी।

ऑनलाइन पढ़ो एनसीईआरटी की किताबें
अब एनसीईआरटी की ऑनलाइन किताबें स्कूली बच्चों के बस्ते का वजन कम कर सकती हैं। जल्द ही एनसीईआरटी की शैक्षिक किताबें ई-बुक के कॉन्सेप्ट पर मोबाइल ऐप या कंप्यूटर पर डाउनलोड हो सकेंगी। ये ई-किताबें जून तक उपलब्‍ध होंगी।

एनसीईआरटी ऐप छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। अगर कोई स्टूडेंट किसी शब्द या वाक्य का मतलब नहीं समझ पा रहा है, तो इस ऐप में ऐसे विकल्प होंगे, जिन्हें क्लिक करके उनका सही मतलब जाना जा सकता है। इस ऐप में भाषा, विषय, कक्षा से संबंधित अन्य जानकारियां भी मौजूद रहेंगी। यह ऐप छात्रों में मुफ्त उपलब्‍ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed