बनिए फॉरेस्ट गॉर्ड, 12वीं पास की बंपर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग, हिमाचल प्रदेश ने वनरक्षी (फॉरेस्ट गॉर्ड) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है। पदों की कुल संख्या 87 निर्धारित की गई है। जिसमें सामान्य वर्ग के 48 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के 16 पद, अनुसूचित जाति के 19 पद व अनुसूचित जनजाति के 4 पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास या उसके समकक्ष योग्यता जो किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से प्राप्त की हो, निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। विज्ञापित पदों पर भर्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएगी।
योग्य युवा ऐसे करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार होगा।
इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरकर तथा संबंधित दस्तावेजों को संलग्न कर 'निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, शिमला, हिमाचल प्रदेश' के पते पर भेजें। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर http://hpforest.nic.in/ क्लिक करें।