12वीं पास के लिए पुलिस में नौकरी, 20 हजार सैलरी, जल्द करें अप्लाई
पुलिस की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महाराष्ट्र पुलिस सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। महाराष्ट्र पुलिस में बड़े पैमाने पर कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती होने वाली है। 1 हजार से भी ज्यादा सिपाही पदों पर भर्ती होगी। नौकरी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2018 है। भर्तियां विभिन्न डिविजन्स के लिए होंगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह पे-स्केल 5200-20200 रुपये की सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें 2000 रुपये का ग्रेड पे भी मिलेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए 375 रुपये का आवेदन शुल्क भी भरना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 225 रुपये होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें https://mahapolice.mahaonline.gov.in पर लॉगइन करना होगा।