फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   job opportunity in bank.

खुला नौकरी का पिटारा, बैंक में भर्ती

Tue, 07 Oct 2014 11:58 AM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
job opportunity in bank.

नैनीताल बैंक ने मैनेजमेंट प्रशिक्षुओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत स्नातक स्तर पर आवेदकों के पास विज्ञान वर्ग अथवा कला वर्ग में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को शैक्षिक योग्यता में न्यूनतम 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा आवेदन करने वाले सभी आवेदकों को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

job opportunity in bank.

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु का निर्धारण 30 जून, 2014 से किया जाएगा। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।

विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।

विज्ञापित पदों के लिए 18,000 रुपये प्रथम वर्ष में तथा 23,000 रुपये द्वितीय वर्ष के लिए वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। दो वर्ष के उपरांत अभ्यर्थी को ऑफिसर ग्रेड-1 के पद पर प्रोन्नत कर दिया जायेगा।

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जायेंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

ऐसे करें आवेदन

job opportunity in bank.

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों और डीडी के साथ 'द वाइस प्रेसीडेंट (एचआरएम), द नैनीताल बैंक लिमिटेड, हेड ऑफिस, 7 ओक्स बिल्डिंग, मल्लीताल, नैनीताल, उत्तराखंड-263001' के पते पर भेजें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र और अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार नैनीताल बैंक की वेबसाइट http://www.nainitalbank.co.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed